
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह से फिर रिश्वतखोर की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। धनबाद एसीबी की टीम ने आज (शुक्रवार) को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
एसीबी की टीम ने गिरिडीह जिले के गांवा से राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर त्रिगुणायिक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के डीएसपी विनोद महतो ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राजू यादव से जमीन म्युटेशन के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर्मचारी द्वारा की गई थी।
उन्होंने बताया कि आज जब प्रथम किस्त की राशि 20 हजार रुपये सीओ कार्यालय में देने की पेशकश की गई, तो कर्मचारी ने अपने घर पर रुपये मंगवाया। जैसे ही रुपये कर्मचारी ने लिया, वैसे ही टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj