रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल के सभागार में छात्राओं के लिए रांची ‘इनर व्हील रांची, साउथ’ ओर से 3 अगस्त को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये संस्था उच्च शिक्षित महिलाएं द्वारा संचालित है। इसकी संस्थापिका श्रीमती संगीता शरण हैं।
संस्था द्वारा सामाजिक पुनरुत्थान एवं विशेषकर किशोरी एवं महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। आज के कार्यक्रम में रिम्स की डॉ रेणु प्रसाद ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, ऋतुस्राव से संबंधित जानकारी दी। समस्याएं एवं स्तनपान के महत्व के बारे में समझाया।
साथ ही, बच्चियों के बीच जूस एवं सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया। विद्यालय की शिक्षा निदेशिका श्रीमती सुषमा मुंजाल एवं वरिष्ठ संकाय प्रभारी श्रीमती हनीत मुंजाल भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का कार्यान्वयन हनीत के निर्देशन में श्रीमती अंकिता एवं श्रीमती रीति ने किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इनर व्हील रांची साउथ के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।