सावन की रुत है आजा मां तुझे झूला हम झुलायेंगे

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • श्री जीण माता परिवार ने मंगल पाठ सह सिंधारा महोत्सव मनाया

रांची। श्री जीण माता परिवार ने स्थानीय अग्रसेन भवन में मंगल पाठ सह सिंधारा महोत्सव मनाया। अध्यक्ष दिलिप पटवारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मन्त्रोच्चारण के साथ श्री जीण माता की ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद 151 महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में मंगल पाठ किया।

मंगल पाठ के दौरान माता का जन्मोत्सव, मेहंदी महोत्सव, चुनरी महोत्सव एवं गजरा महोत्सव मनाया गया। माता को छप्पन भोग लगाया गया। विशेष रूप से बनाई गई 51 फीट की चुनरी माता जीण भवानी को ओढ़ाई गई। सावन सिंधारा के उपलक्ष्‍य में माता को भक्तों ने बड़े ही चाव से झूला झुलाया।

कार्यक्रम में रांची के अलावा आसपास की लगभग सभी धार्मिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। महोत्सव का समापन महाआरती के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, विक्रम खेतावत, प्रदीप सिंघानिया, विकास शिवरामका, मनीष पालड़ीवाल, पवन सिंघानिया, संजय मोदी, विजय केडिया, मुकेश भारतीया,  संजय मारोदिया, अर्चना अग्रवाल, मिथिलेश सिंघानिया, सुशील चौधरी, सोनू मोदी संदीप डीडवानिया इत्यादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK