- मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म : प्रदीप नैयर
रांची। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जीवन मे हर प्रकार के सुख को वैभवशाली व्यक्ति खरीद सकते हैं, लेकिन आनंद की प्राप्ति मानव सेवा से ही मिलती है। जब भी सेवा का अवसर मिले, तब चूकना नहीं चाहिये। यह विचार कोकर स्थित निरामया परिसर में आयोजित लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के 41वें पदस्थापना समारोह के दौरान लायंस इंटरनेशनल के पूर्व जिलापाल एवं मल्टिपल के जीएमटी को-ऑर्डिनटोर प्रदीप नैयर ने रखे।
लायनस्टीक वर्ष 2025-26 के लिया अध्यक्ष भारतेन्दु झा के नेतृत्व में पदधारियों को प्रदीप नैयर ने शपथ दिलाई। वर्ष 2025-26 के लिये अमित कुमार-सचिव, अंजना गट्टानी- कोषाध्यक्ष, शीतलनाथ ओहदार- जन संपर्क पधाधिकारी होंगे। सतीश गुप्ता एवं सुनील माथुर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपाध्यक्ष होंगे। राजेश गुप्ता “पवन” एड्मिनिस्ट्रेटर होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संजय पोदार ने की। इंस्टालेशन चेयरपर्सन पूर्व अध्यक्ष कुमुद झा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज नरेडी एवं शायरी अग्रवाल थे।
निदेशक मंडल में किशोर मंत्री, रामकृष्ण, दिनेश लाल ठाकुर, बिनोद सिंह, मुकेश पांडे, बिरेन्द्र नारायण, जुथिका सान्याल, शायरी अग्रवाल, शिवानी सोनी, अनीता झा, अजित गुप्ता, मनोज गोप, डॉ सुरंजन सरकार, देवशीश सान्याल, प्रशांत गुप्ता, नीरजकांत साहा, योगेंद्र साहू, रुपेन्द्र कुमार, संतोष अग्रवाल, सीताराम नरसरिया आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिलापाल राजीव लोचन, राजीवा सिंह, रजनीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष अनुपमा लोचन, दिवाकर राजगड़िया सहित क्लब के सदस्य नीरजकांत साहा, अनीता झा, शिवानी सोनी, रवि आनंद, मनोज गोप, रामबालक वर्मा, अमारचंद बेंगानी, कृष्ण गोपालका सहित लायंस क्लब ऑफ रांची, रांची कैपिटल, रांची सेंट्रल, रांची सिटिज़न, रांची सिटी, रांची ग्रेटर, रांची धुर्वा, रांची हिल टाउन, रांची नॉर्थ, रांची प्रभात, रांची प्रीमियम, रांची क्वीन्स आदि क्लबों के पदधारी एवं कई सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK