विक्रम यादव
पलामू। जिले में NH 98 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो मजदूर की मौत हो गई है। इस घटना में 20 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। यह घटना 4 जुलाई को छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल के समीप घटी। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए रेफर किया गया है। उक्त सभी मजदूर धान रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे।

रोपनी के लिए जा रहे थे बिहार
बताया जा रहा है कि पिकअप पर सवार होकर गढ़वा के रंका और रमकंडा से मजदूरों का जत्था धान की रोपनी के लिए बिहार जा रहा था। इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में डिवाइडर से पिकअप टकरा गई। पिकअप में 30 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे भी थे।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इस बाबत छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। घायल मजदूरों ने बताया कि पिकअप का चालक नशे में था। गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हुई।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK