हिंडाल्‍को ने दीर्घकालिक सेवा के लिए श्रमिकों को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। हिंडाल्‍को ने दीर्घकालिक सेवा के लिए बगडू में श्रमिकों को सम्‍मानित किया। कंपनी में 25 वर्ष की सेवा के लिए 15 श्रमिकों को चांदी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी श्रमिक काफी उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के माइंस हेड शत्रुजीत कुमार और मानव संसाधन के प्रमुख चिन्मय दास मौजूद थे। कार्यक्रम की रूपरेखा बगडू मानव संसाधन अधिकारी अभिनव कुमार की निगरानी में हुई। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक खान प्रबंधक सुनील चौधरी की देखरेख में हुआ।

कार्यकम में प्रद्युम्न कुमार, रानी कुमारी, अम्बर सिंह, बुधवा उरांव, फिरोज अंसारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK