तेज रफ्तार पिकअप ने ली महिला की जान, तीन घायल

झारखंड
Spread the love

  • ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर-मनोहरपुर मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव के पास एनएच 320 (डी) पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 38 वर्षीय सलोमी चेरोवा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतका के पति मरकस चेरोवा ने बताया कि वे अपनी पत्नी, बहन और बच्चों के साथ पोसैता रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा, जिसमें सलोमी की मौत हो गई और अन्य परिजन घायल हो गए।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप चालक और खलासी को मौके पर ही पकड़कर बंधक बना लिया और इसकी सूचना गोइलकेरा थाना पुलिस को दी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *