सरला बिरला विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने गुरु के महत्व के विषय में बताते हुए कई उदाहरणों के माध्यम से व्यक्ति विशेष के जीवन में उनकी अपरिहार्यता पर प्रकाश डाला।

कुलपति प्रो सी जगनाथन ने बच्चों को गुरु के माहात्म्य के विषय में बताए जाने पर जोर दिया। साथ ही व्यक्ति की सत्संगति की भी बात की, जिससे अच्छे गुणों का विकास हो।

डीन प्रो नीलिमा पाठक ने भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरू की महिमा एवं जीवन में गुरु के बताए हुए सन्मार्ग पर चलते हुए सुखी, संपन्न एवं सफल जीवन जिया जा सकता है।

डॉ आरएम झा ने वर्तमान समय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं उन समस्याओं से मुक्ति की प्रक्रिया में गुरु की महत्ता को समझाया। इस कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो एसबी डांडिन, डॉ अर्चना मौर्या, डॉ संदीप कुमार, डॉ विश्वजीत वर्मा, पंकज केसरी, डॉ स्वातिलेखा महतो, सुजीत सेनगुप्ता, स्पर्श उपाध्याय सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी गुरुजनों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *