रांची। राजधानीवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने वाला रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर तीन जुलाई को जनता को समर्पित किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
पहले इसका उद्घाटन 19 जून को प्रस्तावित था, लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे स्थगित कर नई तिथि घोषित की है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।

एनएच-75 पर निर्मित 3.57 किमी लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर नागाबाबा खटाल से हेहल पोस्ट ऑफिस और पिस्का मोड़ से इटकी रोड तक 101 पिलरों पर बनाया गया है।
नवंबर 2022 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य कुछ तकनीकी कारणों और भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण चार महीने विलंब से पूरा हुआ। इस परियोजना की कुल लागत 400 करोड़ रुपये है।
यह फ्लाईओवर हरमू रोड, पंडरा, मांडर, गुमला जैसे क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देगा। रातू रोड फ्लाइओवर के नीचे सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटिंग, पौधरोपण और खेल मैदान विकसित करने की योजना है। यह न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और उपयोगिता को भी बढ़ाएगा।
इस फ्लाईओवर के बनने से कचहरी से पंडरा तक का सफर मात्र चार मिनट में पूरा होगा, जो रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। झारखंड सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की यह संयुक्त परियोजना रांचीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।
यह फ्लाईओवर न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि ईंधन की खपत और प्रदूषण को भी कम करेगा। सरकार ने इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी हितधारकों के साथ समन्वय बनाए रखा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK