
रांची। दुखद खबर आई है, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे नहीं रहे। उनका गुरुवार को निधन हो गया। वह बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
वह पलामू के विश्रामपुर से 6 बार विधायक रहे थे। ददई दुबे धनबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके थे। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को पार्टी और मजदूरों के लिए समर्पित कर दिया था।
झारखंड प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रशेखर दुबे के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK