रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले दिन “नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन एवं पारंपरिक ज्ञान का प्रोत्साहन” विषय पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे। उन्होंने उच्च शिक्षा में भाषा विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनजातीय भाषाओं में डिजिटल कंटेंट के निर्माण के लिए संकाय सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में एनईपी 2020 के आलोक में आदिवासी समुदायों के लिए स्वदेशी ज्ञान प्रणाली के पुनरुद्धार पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागी संकाय सदस्यों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


