
- डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा विषय पर किया गया जागरूक
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। कस्तूरबा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा विषय पर गुरुवार को जागरुकता अभियान किया गया। अनजान व्यक्तियों और फेसबुक पर दोस्ती और ओटीपी शेयर नहीं करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, साइबर सेल की सब इंस्पेक्टर खुशबू रानी, सीडीपीओ लोहरदगा सदर ज्योति कुमारी प्रसाद, बाल विकास परियोजना लोहरदगा सदर की महिला पर्यवेक्षिका, प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षक शामिल हुए।
कार्यक्रम में किसी से ओटीपी शेयर ना करना, किसी अनजान व्यक्ति से फेसबुक या अन्य प्लेटफार्म पर दोस्ती ना करना, किसी तरह के भी अनजान गेमिंग एप में पेमेंट या इस तरह के वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करने पर चर्चा की गई।
छात्राओं को जागरूक किया गया। समाज में हो रहे साइबर अपराधों के प्रति अपने माता-पिता को आसपड़ोस को सभी को जागरूक करने का आह्वान किया गया। सभी को साइबर फ्रॉड होने पर डायल 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी गयी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK