सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। उपविकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर जिला के डीडीसी आयुक्त पीयूष सिन्हा, पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला परिषद चैयरमैन किरण कुमारी, कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न पंचायतों से पहुंची पंचायत की मुखिया उपस्थित थे।

इसका विषय स्थानीय शासन में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए बदलाव की ओर ले जाना है। बताया गया कि सशक्त महिला पंचायत नेतृत्व अभियान का उद्देश्य स्थानीय स्वशासन में महिला नेताओं को सशक्त करना और उनके नेतृत्व को नई ऊंचाई देना है।

डीडीसी आयुक्त पीयूष सिंह ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधि खुद ज्ञान प्राप्त कर सशक्त बने। पंचायत में इसका लाभ पहुंचाएं। सरकार की योजनाओं की जानकारी होना अति आवश्यक है। राजनीतिक सशक्तिकरण, सामाजिक स्थानांतरण, सुधारित शासन, समावेशी भागीदारी, लैंगिक संवेदनशील प्राथमिकताओं के साथ महिला अनुकूल पंचायत, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकास हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *