जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खाउ गल्ली में 10 जुलाई को चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह मामला एक पुरानी रंजिश का नतीजा निकला, जो वर्ष 2021 या 2022 में चक्रधरपुर के सक्रिय कार्यकर्ता कमलदेव गिरी की हत्या से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, यह एक सुनियोजित साजिश थी। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने समरेश सिंह का पीछा बिष्टुपुर से लेकर साकची तक किया। उस समय समरेश सिंह जमशेदपुर में एक मेडिकल शॉप के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
पुलिस ने इस मामले में शामिल कुछ शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हमले की योजना पहले से ही बनाई गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हमले में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गोलीकांड के मास्टरमाइंड जमशेदपुर और चक्रधरपुर क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, जिससे पूरे षड्यंत्र की परतें खुलेंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


