धूमधाम से मनाया गया संकट मोचन मंदिर प्रेमनगर का वार्षिक उत्सव

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • हरे राम, हरे राम से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

सुरेंद्र कुमार

गुमला। जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेमनगर के संकट मोचन मंदिर का 21वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आचार्य अवनीश पाठक, संजय पाठक और ग्राम बैगा रवि बैगा ने विधि विधान से कलश पूजन एवं सुंदरकांड का पाठ किया। उत्‍सव को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शाम सात बजे से भंडारे का भी आयोजन किया गया।

भंडारे के बाद बारह घंटे का अखंड हरि कीर्तन हरे राम हरे राम हरे कृष्ण हरे कृष्ण भक्तिमय वातावरण हो गया। इसमें समस्त चैनपुर और प्रेमनगर के सनातनी भक्तों द्वारा कीर्तन किया गया। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हुए।

इस मौके पर समाजसेवी अरूण चौधरी और कृष्णा प्रसाद ने बताया कि‍ हर साल हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। एक मई को हर साल हमलोग हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना और आरती रात में की जाती है।

भजन कीर्तन के साथ इस दिन को बड़ी खुशी के साथ मनाते है। आने वाले समय में इस उत्सव को और भी धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मौके पर अरूण चौधरी, कृष्णा प्रसाद, राजेश राम, राजेन्द्र चौधरी, चंचल केशरी, गणेश साहू, गुड्डू साहू,सोनू गुप्ता, शिवम केशरी, रवि रंजन कुमार, राहुल कुमार, सहित अनेक माताएं और बहनें उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8