दिव्यांगों को है शिक्षा व रोजगार पाने का अधिकार : सुश्री स्वीकृति विनाया

झारखंड
Spread the love

  • पीएलवी पंकज कुमार, पिंकु कुमारी व पारवती देवी ने दिव्यांगों को किया जागरूक

रांची। झालसा के दिशा-निर्देश पर डालसा, रांची ने हरमू स्थित राजकीय मूकबधीर मध्य विद्यालय छात्रावास में दिव्यांगजनों के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई को किया। इस अवसर पर डालसा टीम के सदस्यों में एलएडीसी सहायक सुश्री विनाया, पीएलवी पारवती देवी, पिंकु कुमारी, पंकज कुमार विधि के छात्र-छात्राएं अयान राज, सुमन डाग, बिट्टू कुमारी, खुशी मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

एलएडीसी सहायक सुश्री स्वीकृति विनाया व डालसा टीम के सदस्‍य दिव्यांगजनों से मिले। उनके रहने, खाने-पीने व साफ-सफाई के बारे में समुचित जानकारी ली। सुश्री विनाया ने कहा कि दिव्यांगों को भी शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। उन्हें सरकारी नौकरी दिये जाने का भी अधिकार है।

सुश्री विनाया ने कहा कि दिव्यांगों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए रचनात्मक क्रियाकलाप की आवश्यकता है। दिव्यांगजनों को किसी भी सहायता की आवश्यकता है तो वह डालसा, रांची में अपना आवेदन पीएलवी के माध्यम से दे सकते है। उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें मदद पहुंचाना ही डालसा का उद्देश्य है।

इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम-2016 के बारे में वहां के दिव्यांगजनों को बतलाया। संविधान के आर्टिकल-21 ए में शिक्षा का अधिकार दिया हुआ है, चाहे समाज के किसी भी तबके के किसी भी तरह के लोग हो उनको निःशुल्क शिक्षा मिलनी ही चाहिए।

बताते चले कि डालसा के कार्यरत पीएलवी पंकज कुमार, पिंकु कुमारी व पारवती देवी ने साथी और डॉन अभियान पर फोकस किया। डालसा से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

ज्ञात हो कि सुश्री स्वीकृति विनाया ने नालसा द्वारा चलाई जा रही योजना ‘साथी’ और ‘आशा’ एवं जागृति एवं डॉन के बारे में भी दिव्यांगजनों को जानकारी प्रदान की। पीएलवी पंकज कुमार, पिंकू कुमारी व पारवती देवी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजना के बारे में जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *