
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त के निर्देश पर वरीय अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में 30 जुलाई को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने घाघरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत निर्मित आवास योजनाओं, आरोग्य मंदिर (आदर), मध्य विद्यालय ईटकिरी, आंगनबाड़ी केंद्र और जन वितरण प्रणाली दुकान की भौतिक प्रगति का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं की निगरानी एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK