डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तर का समापन, जोनल में खेलेंगे विजय प्रतिभागी

झारखंड खेल
Spread the love

लतीफ अंसारी

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में चल रहे दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तर का 20 जुलाई को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के लगभग 594 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डीएवी, टंडवा के प्राचार्य पुष्प झा ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। मौके पर प्राचार्या श्रीमती किरण यादव ने विजयी खिलाड़ियों को जोनल स्तर पर खेलने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में हैंडबॉल अंडर-14 (लड़कों) डीएवी बरियातू प्रथम,  द्वितीय डीएवी कपिल देव। अंडर 14 (लड़कियों) प्रथम डीएवी बरियातू, द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय डीएवी टीसीआई गोविंदपुर। अंडर 17 (लड़कों) प्रथम डीएवी पुंदाग, द्वितीय डीएवी टीसीआई गोविंदपुर। अंडर 17 (लड़कियों) प्रथम डीएवी पुंदाग, द्वितीय डीएवी बरियातू। अंडर 19 (लड़कों) प्रथम डीएवी बरियातू, द्वितीय नीरजा सहाय डीएवी। अंडर 19 (लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी।

इसके अलावा खो-खो में अंडर-14 (लड़कों) में प्रथम डीएवी गांधीनगर, द्वितीय डीएवी कपिलदेव। तृतीय डीएवी आनंदस्वामी। अंडर 14 (लड़कियों) प्रथम डीएवी बरियातू, द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय डीएवी टीसीआई गोविंदपुर। अंडर 17 (लड़कों) प्रथम डीएवी गांधीनगर, द्वितीय डीएवी कपिलदेव, तृतीय डीएवी बरियातु। अंडर 17 (लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी, द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय डीएवी गांधीनगर।

अंडर 19 (लड़कों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी, द्वितीय डीएवी बचरा, तृतीय डीएवी टंडवा। अंडर 19 (लड़कियों) प्रथम डीएवी आनंदस्वामी, द्वितीय डीएवी टंडवा, तृतीय नीरजा सहाय डीएवी। वॉलीबाल अंडर 14 (लड़कों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी, अंडर 17 (लड़कों) प्रथम डीएवी कपिल देव, द्वितीय नीरजा सहाय डीएवी। अंडर 17 (लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी, द्वितीय डीएवी टीसीआई गोविंदपुर।

अंडर – 19 (लड़कों) में प्रथम डीएवी टीसीआई गोविंदपुर, द्वितीय नीरजा सहाय डीएवी, तृतीय डीएवी गांधीनगर। अंडर 19 (लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *