डीसी के आदेश को डीएवी स्‍कूल ने दिखाया ठेंगा, बाद में किया बंद

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 15 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया था। उपायुक्त का यह आदेश सोमवार शाम लगभग 8:30 बजे जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

हालांकि, सख्त आदेश के बावजूद चाईबासा स्थित डीएवी स्कूल ने मंगलवार को स्कूल खोल दिया। सुबह से ही बच्चे स्कूल आने को मजबूर थे। अभिभावकों को भी बारिश के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ा। स्कूल में सामान्य दिनों की तरह पठन-पाठन का कार्य चल रहा था।

जैसे ही डीसी के आदेश की अवहेलना का मामला सामने आया और सोशल मीडिया व स्थानीय मीडिया के जरिए यह खबर फैलने लगी। स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। तत्पश्चात स्कूल प्रबंधन ने कुछ ही देर में सभी बच्चों को छुट्टी देकर स्कूल बंद कर दिया।

बाद में स्कूल प्रबंधन की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया कि उन्हें उपायुक्त के आदेश की जानकारी नहीं थी। जैसे ही उन्हें आदेश की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद कर दिया।

बता दें कि जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों पर जलजमाव, कीचड़ और भारी वर्षा के चलते लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए यह स्थिति और भी अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। भीगने और संक्रमण फैलाने वाले जीवाणुओं से बच्चों के बीमार होने की आशंका को देखते हुए डीसी ने एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK