बीआईटी मेसरा के स्‍थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा के 71वें स्थापना दिवस 14 जुलाई 2025 को मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैट हॉल में किया गया, जिसकी शुरुआत संस्थान प्रार्थना के साथ हुई।

संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रानिल मन्ना ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन किया। इस विशेष अवसर पर कई पूर्व छात्र भी शामिल हुए। उनके मनोरंजन के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

देवप्रिय ठाकुर ने अपने मधुर सितार वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की स्मृति स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया।

इसके पश्चात श्यामानंद झा ने अपनी ग़ज़लों के शब्दों और सुरों के सुंदर संगम से सभी का मन मोह लिया। विशेष स्मृति के रूप में उन्हें मोमेंटो प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात कथक नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन हुआ, जिसे देखकर दर्शक कलाकारों की प्रतिभा पर मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों को आयोजन के सम्मान में मोमेंटो भेंट किया गया।

इसके बाद मृणाल पाठक ने अपनी संगीत कला का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम की समाप्ति एसोसिएट डीन, पूर्व छात्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के धन्यवाद के हुई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK