- चोरी के गहने, साइकिल और मोबाइल बरामद
आशीष कुमार वर्मा
चक्रधरपुर। गुदड़ी बाजार स्थित नरेश प्रसाद ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषणों के साथ मोबाइल और साइकिल भी बरामद कर ली है।

घटना 6 जुलाई की तड़के सुबह लगभग 2.50 से 3 बजे के बीच की है। अज्ञात चोरों ने दुकान का चदरा काटकर भीतर प्रवेश किया। बड़ी मात्रा में गहनों की चोरी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह सामने आया कि चोरी की वारदात को एक महिला ने अंजाम दिया। वह वारदात के बाद एक अन्य महिला के साथ साइकिल पर जाती हुई नजर आई। इस सुराग के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
चक्रधरपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की। अंततः 8 जुलाई को पुलिस को सफलता हाथ लगी। आरपी कॉलोनी स्थित एक घर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक की पहचान स्मृति बांदिया (उम्र 21 वर्ष, पिता जयपाल बांदिया, निवासी पुतुलपीर, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावां) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चक्रधरपुर के आर.पी. कॉलोनी में रह रही थी। दूसरी आरोपी एक नाबालिग लड़की है।
पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। बरामद सामानों में सोने का नेकलेस, कान का टॉप, नथुनी, मांग टीका, कमरबंद और चांदी की चूड़ी, पायल, अंगूठी, बाजूबंद, खोपा पिन, बाली, कटोरा सहित 17 आइटम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त एक साइकिल भी जब्त की गई है।
इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में कांड (संख्या 88/25, दिनांक 07.07.2025) को भारतीय दंड संहिता की धारा 331/305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK