
रांची। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री पूरे एक्शन में हैं, इनके निर्देश पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोचबोंग तक बनने वाली सड़क (कुटियातु मोड़, हुण्डरू, हेथू, चंदाघासी, मरियातु होते हुए ईटे तक) के रास्ते पड़ने वाले ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन ने खास तैयारी की है।
जिन ग्रामीणों की जमीन इस सड़क निर्माण में प्रभावित हो रही है, उन्हें मुआवजा देने के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से शहर में चार जगहों पर कैंप लगाया जाएगा।
जानें कहां और कब लगेगा कैंप
- हेथू (सामुदायिक भवन) – 28 जुलाई 2025 (दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
- चंदाघासी (पंचायत भवन) – 29 जुलाई 2025 (12:30 बजे से 4:30 बजे तक)
- कोचबोंग (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) – 30 जुलाई 2025 (12:30 बजे से 4:30 बजे तक)
- ईटे/मरियातु (आंगनबाड़ी केन्द्र, ईटे) – 31 जुलाई 2025 (12:30 बजे से 4:30 बजे तक)
जानें क्या होगा कैंप में
- ग्रामीणों को मुआवजा के लिए आवेदन फॉर्म दिए जाएंगे।
- हर व्यक्ति की जमीन से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
- हर दिन की पूरी जानकारी रैयतवार विवरणी के साथ कार्यालय में जमा की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj