
संजय यादव
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2025 की आस्था यात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब मंगलवार को सुबह कांवरियों से भरी एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकराया गई। घटना नवाकुरा गांव के समीप गई। इस हादसे में करीब 6 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। चीख-पुकार मचते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को स्थानीय मोहनपुर स्वास्थ्य केंद्र और देवघर सदर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं घटना को लेकर जिला प्रशासन बचाओ कार्य में जुटी हुई है
श्रावणी मेले के दौरान यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला गया है। जिला प्रशासन राहत कार्यों की निगरानी कर रहा है। घायलों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK