Bihar Elections : एनडीए में इस फार्मूले पर हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किस पार्टी को मिला कितना

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar Elections :पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। बिहार सरकार आने वाले दिनों में कई ‘कल्याणकारी कार्यक्रमों’ की भी घोषणा करेगी। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

जदयू को भाजपा की तुलना में एक सीट अधिक मिलने की संभावना है, ताकि गठबंधन में संतुलन बनाए रखा जा सके। चिराग पासवान की पार्टी गठबंधन में बनी रहेगी, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाएगी।

अभी तक सिर्फ दो अनौपचारिक बैठकें हुई हैं। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र के बाद बैठक में अंतिम फैसला होगा। वर्ष, 2020 की तरह अकेले चुनाव नहीं लड़ेगी। चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि वे एनडीए के भीतर रहकर सभी 243 सीटों में सहयोग करेंगे।

एनडीए की रणनीति सामाजिक समीकरणों (OBC, EBC, SC व महादलित आदि) पर आधारित है।  लगभग 75% टिकट इन्हीं वर्गों को देने की तैयारी है। एनडीए ने लोकसभा 2024 के फार्मूले के आधार पर विधानसभा चुनाव के लिए भी सीट बांटने का प्रारंभिक निर्णय लिया है।

ये है संभावित बंटवारा

  • जदयू : 102
  • भाजपा : 101
  • चिराग : 18-22
  • हम : 7-9
  • रालोद : 7-9

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK