Bihar: चिराग पासवान ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान, इतनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

बिहार देश
Spread the love

छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बिहार के हित में अगली विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके विरोधी उनके रास्ते में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में रविवार को आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए बड़ा एलान कर दिया।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया यह बयान बीजेपी और जेडीयू की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 

उन्होंने कहा, ‘जब यह लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या चिराग पासवान विधानसभा का चुनाव लड़ेगा? तो आज सारण की इस पावन धरती से एलान करता हूं कि मैं चुनाव लडूंगा। 

यह चुनाव हम सब के लिए एक-एक बिहारी के लिए और एक-एक बिहारी परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। और जब मैं कहता हूं कि हां, चिराग पासवान चुनाव लड़ेगा तो मैं यह भी आप लोगों को बताऊं कि चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हर सीट पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा।’

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK