
- जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन
पलामू। जिला कृषि कार्यालय की ओर से चिंकायी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि के जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, जिला पार्षद चैनपुर प्रमोद सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दिलीप पांडेय सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, एफपीओ बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव एवं जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा देवी ने कहा कि पलामू में अति वृष्टि के कारण थोड़ी सी परेशानी है, परंतु यहां के किसानों के इतने मजबूत इरादे हैं कि हर परिस्थिति में कृषि का कार्य करेंगे। जिला को जो प्राप्त लक्ष्य है, उसकी प्राप्ति करेंगे।
जिला परिषद सदस्य चैनपुर प्रमोद सिंह ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम में विभाग द्वारा समय से बीज की आपूर्ति कर दी गई है, जो लोगों में बंट गयी है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गई। उन्होंने मुख्य रूप से जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण की विधाओं को खेती में अपनाने पर मुख्य रूप से जोर दिया, ताकि वर्षाजल का संरक्षण करते हुए किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सके।
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बकरी पालन योजना, सुकर पालन योजना, जोड़ा बैल की योजना एवं बरसात के मौसम में पशुओं को होने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण इत्यादि के बारे में चर्चा की।
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछली पालन, बीज उत्पादन एवं बायोफ्लॉक के बारे में मुख्य रूप से जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे किसान जिनके पास जलाशय की उपलब्धता है और वे मत्स्य पालन करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें विभाग से एक सप्ताह की प्रशिक्षण की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। इच्छुक किसान अपना पंजीकरण मत्स्य कार्यालय में करा सकते हैं।
जिला उद्यान पदाधिकारी ने कृषकों को स्मार्ट बनते हुए फल एवं सब्जी की खेती को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभी के समय में किसान धान, मक्का एवं गेहू इत्यादि पर निर्भर नहीं रहें। पलामू में फल और सब्जी उत्पादन का काफी अच्छा स्कोप है। किसान फल और सब्जी उत्पादन पर अपना जोर लगाएं। अपने उत्पादन को बढ़ाये।
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार द्वारा बीज का चयन सही तरीके से करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा की 30% उत्पादन बीज का सही प्रभेद चयन करने पर निर्धारण है। उन्होंने किसानों से बीज उपचार करते हुए खेती करने की सलाह दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दिलीप कुमार पांडेय के द्वारा समय-समय पर मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन का उपयोग किसानों को करने की जानकारी दी गई, ताकि किसान मौसम के अनुसार अपनी खेती को कर सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK