
- सुल्तानगंज से गंगा जल लाने को लेकर शिवभक्तों की टोली हुई रवाना
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया संघ, बरवाटोली के सदस्य भव्य भक्ति जागरण के साथ देवाकी बाबा धाम मंदिर, घाघरा में 28 जुलाई 2025 को जलार्पण करेंगे। इसके लिए विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा में शामिल शिवभक्तों की टोली लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम स्थित भगवान शिव पर जलार्पण करेंगे। इस कांवर यात्रा में सभी लोहरदगावासियों को सादर आमंत्रित किया गया हैं। इसके लिए निमंत्रण पत्र भी लोगो को भेजने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
कांवर यात्रियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था की जा रही है। इस निमित गुरुवार की शाम को शिवभक्तों की टोली सुल्तानगंज के लिए बड़ी धूमधाम के साथ रवाना हुई। एक पिकअप व आधा दर्जन कार में दर्जनों लोग रवाना हुए हैं।
शिवभक्त अपने साथ पानी पंप और दो हजार लीटर की टंकी और 20 लीटर वाला 25 पीस जार ले गये हैं। रवानगी से पूर्व बरवाटोली स्थित माता के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शिवभक्तों के वाहनों को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
शिवभक्तों की टोली नगर भ्रमण करते हुए रवाना हुई। गौरतलब है कि कांवर यात्रा मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली से 28 जुलाई को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसका उद्घाटन
उपायुक्त डाॅ ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा संयुक्त रूप से करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में गौरव आर.पी. अग्रवाल होंगे। मौके पर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल (लड्डू), शुभम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल (निखिल), विक्रम सिंह, राजीव रंजन, प्रदीप साहू, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, अमर गोस्वामी, सुमित घोष समेत अन्य मौजूद थे।
कांवरिया संघ बरवाटोली के आजीवन संरक्षक समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने बताया कि कांवरियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही किया जाना है। इसको लेकर आज हमलोग सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं। कांवर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान कमेटी रखेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK