प्रत्‍यक्षण के लिए महिला किसानों को दिया गया सरसों और मसूर बीज

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिला कृषि कार्यालय रांची में महिला किसान दिवस सह किसान गोष्ठी का आयोजन 22 अक्‍टूबर को किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि कृषि में महिला किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। महिला किसानों की सहभागिता कृषि कार्य में बीज लगाने से लेकर फसल कटनी तक रहती है। महिलाएं खेती के साथ-साथ परिवार भी संभालती है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि बेटा भाग्य से होता है, परंतु बेटी सौभाग्य से होती है। आज महिलाए समाज के सभी क्षेत्र में आगे है। चाहे वह कृषि कार्य हो या अन्य। महिलाओं को उचित सम्मान मिले, इसलिए प्रत्येक वर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर 40 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित 10 प्रगतिशील पुरुष कृषक को भी शॉल देकर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांके प्रखंड से आये महिला किसानों को प्रत्यक्षण के लिए सरसों और मसूर बीज वितरण किया गया।

मौके पर आत्‍मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, तकनीकी सहायक रजनी सीमा धान, तकनीकी विशेषज्ञ मनिमाला खलखो, बीटीएम बिन्दु कुजुर, एटीएम शुक्ला सरकार, बीटीएम प्रदीप सरकार सहित दजनों महिला और पुरुष किसान उपस्थित थे।