रांची। आरपीएफ पोस्ट रांची ने आरपीएफ डीएससी पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक पदार्थों की जांच और विध्वंस विरोधी उपायों के अंतर्गत एक विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान, बैग, स्टेशन परिसर में स्थित कूड़ेदान, मुख्य प्रवेश द्वार, स्टेशन के आगमन क्षेत्र, पार्किंग में खड़े सभी वाहनों और ट्रेनों का विधिवत निरीक्षण किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर है। ऐसे सघन जांच अभियान भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK