- मेले के दौरान 50,54,784.00 रुपये की आय प्राप्त हुई
संजय यादव
देवघर। श्रावणी मेला के दौरान 8,70,053 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जर्लापण किया। मेले के दौरान 50,54,784.00 रुपये की आय प्राप्त हुई। उक्त जानकारी उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने गुरुवार को मीडिया को दी।
उपायुक्त ने बताया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 564 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9650 पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की गई है। साथ ही, 4 सीआरपीएफ की कम्पनी, 2 पुलिस अधीक्षक, सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं।
मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मेला में कार्यरत चिकित्सकों की संख्या 81 और पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है। सामान्य एम्बुलेंस 24, 108 एम्बुलेंसों 26 और जीप 5 है। 25620 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी और 20188 मरीजों का इलाज किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि श्रावणी मेला में 10 जुलाई, 2025 से अब तक 8,70,053 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है। शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 14958 श्रद्धालु शामिल हैं। बाबा मंदिर को 11 जुलाई से 15 जुलाई, 2025 तक 50,54,784.00 रुपये की आय हुई, जिसमें मंदिर के अन्य स्रोतों से आय भी शामिल है।
दान काउंटर से चांदी का सिक्का 10 ग्राम का 81, चांदी 5 ग्राम का सिक्का 00 अदद बिक्री की गई। शीघ्रदर्शनम कूपन से आय 60 प्रतिशत यानी 38,89,080.00 रुपये है। वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 765 सीसीटीवी कैमरा, 200 एआई कैमरा व 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं।
मेले में ऑनलाईन चैट बोर्ड क्यूआर कोड से 113 प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन के लिए 2 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमें कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं। इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 11 से 15 जुलाई, 2025 तक 20,188 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया है, जिनमें से 13,666 पुरूष, 5,656 महिलाएं एवं 566 बच्चे शामिल हैं।
परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 37,05,725.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली 254.40 लाख रुपये की प्राप्ति हुई है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 11,599 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 7621 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है।
सूचना केन्द्रों में 192,3 बाईक उद्घोषक, 2 टोटो की प्रतिनियुक्ति के अलावा 6 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15 से 17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है।
राजकीय श्रावणी मेला के दौरान शिवगंगा व जलसार में 2 वाटर प्रोजेक्सन एण्ड लेजर शो, बाबा मंदिर व टॉवर के लिए 2 थ्री डी मैपिंग शो, 13 स्थलों पर वीआर के माध्यम से बाबाधाम की पौराणिक कथा से संबंधित जानकारी देती है। 27 चिन्ह्ति स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सम्पूर्ण विडियो प्रस्तुत की जाती है।
विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से 17,29,41.00 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और 473 शिकायतों के अलाव 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 2 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा 16 जुलाई तक 40,13,500.00 रुपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग ने कहा कि 21 अस्थाई ओपी एवं 13 यातायात ओपी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बनाया गया है। एटीएस की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, क्यूआरटी टीम, 43 पुलिस उपाधीक्षक 93 पुलिस निरिक्षक, 723 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1093 सशस्त्र एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है। वहीं मंदिर परिसर इस हफ्ते कुछ मोबाईल बरामद किये गये हैं। कुछ पॉकेटमारों की गिरफ्तारी हुई है।
मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा, मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, समेत आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


