Good News : देश में 99 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ देश में चल रहे जंग में अच्छी खबर आई है। देश में 99 करोड़ के पार वैक्सीनेशन हो गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 99.12 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं।

बीते 24 घंटे में 14,623 नए मामले सामने आए है। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.15 प्रतिशत है। यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 19,446 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसे मिलाकर अब तक देश में 3,34,78,247 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1 प्रतिशत से कम हैं। वर्तमान में 0.52 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है।

भारत में वर्तमान में 1,78,098 सक्रिय मामले हैं। बीते 229 दिनों में सबसे कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर है। यह वर्तमान में 1.34 प्रतिशत है। पिछले 117 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

जानकारी के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है। यह पिछले 51 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 59.44 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।