गोरखपुर एक्सप्रेस से 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद, जाने कैसे हुई कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल सुरक्षा बल, रांची मंडल मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन NARCOS”  चला रहा है। इसके तहत 7 जुलाई, 2025 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में ट्रेन संख्या 15027 (गोरखपुर एक्सप्रेस) में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी व उनकी टीम (RPF पोस्ट रांची) ने ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान कोटशिला रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या B-8 की सीट संख्या 23 के नीचे एक नीले रंग का लगेज बैग और एक काले रंग का पिठ्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में पायाफ

पूछताछ के बावजूद जब किसी यात्री ने बैग पर दावा नहीं किया।, तब बैग्स को खोला गया। जांच में दोनों बैगों से 12.1 Kgs गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये है। DD किट द्वारा जांच में पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद सामग्री को विधिवत रूप से जब्त कर GRP बोकारो को सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK