108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों को मिलेगा बढ़ा मानदेय व ओवरटाइम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • हड़ताल खत्म, चालक और ईएमटी कर्मी लौटेंगे काम पर

रांची। झारखंड की 108 एंबुलेंस सेवाएं एक बार फिर से सुचारू हो जाएंगी। पिछले दो दिनों से जारी एंबुलेंस चालक एवं ईएमटी कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सरकार से बातचीत के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है। गुरुवार से सभी कर्मचारी पुनः ड्यूटी पर लौटेंगे।

अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित झारखंड स्टेट हेल्थ सोसाइटी के एमडी शशि प्रकाश झा, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी अबु इमरान, परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ प्रवीण प्रकाश, 108, 104 और एनजीओ के स्टेट नोडल पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

बैठक में कर्मचारी संघ की चार सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें कुशल श्रमिक के अनुरूप मानदेय देने, अगस्त माह से ईपीएफ लागू करने और ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान शामिल था।

अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारी अनुशासन बनाए रखें, अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मांगें मान लिए जाने के बाद संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। सभी कर्मियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए।

मांगों पर सकारात्मक पहल

अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों को कुशल श्रमिक की श्रेणी का मानदेय व ओवरटाइम भुगतान का निर्देश दिया।

अगस्त से ईपीएफ लाभ सुनिश्चित करने और 15 हजार से अधिक की राशि पर कर्मियों से कंसेंट लेटर लेने का निर्देश दिया गया।

सितंबर से ईपीएफ कटौती के साथ वेतन भुगतान करने को कहा गया।

जिन कर्मियों को हड़ताल अवधि में हटाया गया था, उन्हें भी पुनः काम पर लेने का आदेश दिया गया।

ड्राइवरों को अपने लाइसेंस और ईएमटी कर्मियों को अपने प्रमाण पत्र व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *