गणपतलाल चौरसिया
गुमला। जिला प्रशासन के निर्देशन में नशा उन्मूलन एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज इनडोर स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों को नशा एवं मादक पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया। खेल प्रशिक्षकों बीना केरकेट्टा, मनोज कुमार पॉल एवं इमरान अली ने उन्हें जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में दौरान खिलाड़ियों को पंपलेट वितरण कर नशे से दूर रहने की बात कही गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार मादक पदार्थों के सेवन से जीवन नष्ट हो जाता। सभी खिलाड़ियों को नशीले पदार्थों के हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। खिलाड़ियों को ड्रग्स, खेलों में डोपिंग, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरुकता कार्यक्रम के क्रम में प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को नशामुक्त खेल का वातावरण बनाने के लिए नशा को ना जीवन को हां जैसे नारों के साथ ही शपथ भी दिलाई। खिलाड़ियों ने इस जागरुकता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की जाती है कि गई नशा उन्मूलन अभियान में सहभागी बनें। इस गंभीर सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK