रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय में ‘फ्रंटलाइन माइनिंग सुपरवाइज़रों के सेंसिटाइजेशन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 16 जून को किया गया। इसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की खदानों से आये 76 ओवरमैन और माइनिंग सरदारों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (तकनीकी/संचालन) सीएस तिवारी ने किया। उन्होंने कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्रंटलाइन सुपरवाइज़रों द्वारा अधिक सक्रिय और जागरूक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया।
तकनीकी सत्र का नेतृत्व महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) बिनोद कुमार ने किया। उन्होंने हाल के खान दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा के माध्यम से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और रोकथाम रणनीतियों पर चर्चा की।
कार्यशाला में फ्लोरेसेंट जैकेट्स का अनिवार्य उपयोग, अल्कोहल ब्रेथ एनालाइज़र, एचईएमएम में सीट बेल्ट्स का प्रयोग और कार्यकाल के दौरान नींद न लेने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देशों पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला का समापन प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK