आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। पुलिस विभाग की ओर से नगर भवन में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के आगमन के सम्मान और निवर्तमान पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां के विदाई के उपलक्ष्य पर स्वागत-सह-विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया।
वर्तमान एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि लोहरदगा में होने वाली सभी चुनावों में कोई ना कोई अवश्य नक्सली दुर्घटना होती थी। पिछले आठ दस वर्षों से पुलिस विभाग की सक्रियता के कारण ही शांति पूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा निवर्तमान एसपी पड़ोसी जिला गुमला जा रहे है। हम सभी के बीच को-ऑर्डिनेशन बना रहेगा।
विदाई समारोह में उपायुक्त कुमार ताराचंद ने निवर्तमान एसपी की प्रशंसा करते हुए नए एसपी का स्वागत किया। अपने साथ सहयोगात्मक तरीके से एक साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने हारिस बिन जमां के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा व अन्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कई पुलिस पदाधिकारियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अनुभव साझा किए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK