गुमला में व्यवसायी को गोली मारकर लूट मामले में दो गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • हथियार और नकदी बरामद

गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के कांशीर बाजार में धान व्यवसायी को गोली मारकर लूटने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक मुंडा उर्फ बुतुल मुंडा और महेंद्र उरांव उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। दोनों रायडीह थाना क्षेत्र के छेरहा बगीचा मांझाटोली के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर एक मैगजीन लगा देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन गोली, एक बाइक, दो मोबाइल और 72,580 रुपये नकद बरामद किए हैं। सोमवार को एसपी ने बताया कि 13 जून को रायडीह थाना क्षेत्र के कांशीर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक धान व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया था। नकदी लूट ली थी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

मामले के उद्भेदन के लिए चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दीपक मुंडा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK