- Today’s Horoscope: 30 जून, 2025 का राशिफल
मेष
व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। सोच बदलने की जरूरत है।
वृष
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मिथुन
सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवायेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढें। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
सिंह
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
कन्या
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
तुला
समय शुभ फल देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
वृश्चिक
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जायेगा। शत्रु हावी हो सकते है। हर तरह के विवाद से दूर रहें।
धनु
स्वास्थ्य में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे।
मकर
संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुंभ
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान संभव है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।
मीन
चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने। उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)