ये आम सिर्फ फल नहीं, कहानी है पूरी यात्रा की : गौतम सिंह

झारखंड
Spread the love

  • नाबार्ड ने रांची में आम महोत्सव का किया आयोजन

रांची। नाबार्ड के तत्‍वावधान में आम महोत्सव के तीसरे संस्करण का शुभारंभ रांची के शहीद चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में 20 जून को हुआ। इसका उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रकाश सिंह ने किया।

यह महोत्सव नाबार्ड की वाडी परियोजना के अंतर्गत कार्यरत आदिवासी किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा उत्पादित रसायन मुक्त, जैविक आमों को समर्पित है। इसका उद्देश्य झारखंड की पारंपरिक और लगभग भूली जा चुकी आम किस्मों को नए बाजारों तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर नाबार्ड (झारखंड) के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह ने कहा कि ये आम सिर्फ फल नहीं हैं, ये एक पूरी यात्रा की कहानी हैं। यह कहानी आदिवासी किसानों की है, जिन्होंने जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाए हैं। नाबार्ड के सहयोग से बने एफपीओ इन किसानों को बाजार से जोड़ते हैं और यही इस महोत्सव की आत्मा है।

महोत्सव में अमरपाली, मल्लिका, लंगड़ा, मालदा, गुलाबखास और बॉम्बे ग्रीन जैसी बहुचर्चित और स्वादिष्ट किस्मों का प्रदर्शन किया गया। ये झारखंड के 61 वाडी क्लस्टरों में बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशक के उगाई गई हैं।

यह आयोजन केवल एक फल मेला नहीं है, बल्कि एक आर्थिक और सामाजिक क्रांति का मंच है-जहां आदिवासी किसान उद्यमी बनते हैं। एफपीओ बाजार में अपनी पहचान बनाते हैं, और स्वस्थ, सुरक्षित और स्वादयुक्त उत्पादों की ओर बढ़ते उपभोक्ताओं को एक नया विकल्प मिलता है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (एसएलबीसी) गुरु प्रसाद गोंड, जेआरजी बैंक अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, अध्यक्षा (जेएसटीसीबी) श्रीमती बिभा सिंह, सीईओ (जेएसटीसीबी) संजय सिंह और आम प्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *