झारखंड के इस मंत्री ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को हटाने का दिया निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को हटाने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को फोन कर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कई शिकायतें हैं, उसे हटाइये। कल मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनने के बाद मंत्री ने उक्त निर्देश दिया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कुल 97 लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में पुष्पा कच्छप ने मंत्री को बताया कि बाइक छुड़ाने के लिए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने उनसे 30,000 रुपये मांगे।

वहीं, एक अन्य मामले में केस दर्ज करने को कहा गया, लेकिन अब तक केस नहीं किया गया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी को हटाने का निर्देश दिया।

मंत्री ने जनता दरबार में कहा कि इरफान अंसारी मेरा नाम है। जो कह देते हैं, वह करते हैं। मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये।

जनता दरबार में एक आवेदक ने बैटरी चालित गाड़ी दिलाने की मांग की, क्योंकि इंफेक्शन के कारण दोनों पैर काटने पड़े हैं और चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है।

जनता दरबार में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, रोजगार, आपदा प्रबंधन, राशन कार्ड, स्थानांतरण और जमीन विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से आये।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *