आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। चुपचाप रेकी की, रात होते ही खाली मकान को निशाना बनाया। लाखों के गहने और मोबाइल लेकर चंपत हो गए। हालांकि पुलिस की नज़रों से ज्यादा देर तक बच नहीं सकें। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा मुफस्सिल थाना पुलिस ने हरिगुटू में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सनातन देवगम (निवासी महुलसाई मतकमहातु) और सालुका देवगम (निवासी कमरहातु) के रूप में हुई है। दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले मकान की पूरी रेकी की थी। ये कोई नए चोर नहीं, बल्कि अनुभवी ‘रात के शिकारी’ हैं, जो सुनसान मकानों की ताक में रहते हैं।
घटना 13 मई की है। चाईबासा नीमडीह के हिन्दू सिंह सिंकू हरिगुटू में किराए पर रह रहे थे, जब उनके मकान से सोने-चांदी के गहने और मोबाइल चोरी हो गए। मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 78/25 के तहत दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनी। तकनीकी शाखा ने मोबाइल ट्रैकिंग से सुराग ढूंढ़ा और आखिरकार छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा।
पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। अब पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या ये गिरोह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है।
ये मिला चोरों के ठिकाने से
- सोने की 3 जोड़ी बालियां
- सोने का एक हार
- चांदी का ब्रेसलेट
- चांदी की 2 जोड़ी पायल
- चांदी की 2 चेन
- चांदी की 2 अंगूठियां
- दो मोबाइल फोन
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK