
रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची ने को रातू प्रखंड की पुरियो पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 2 जून को किया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी पुष्पलता देवी, सुनीता कुमारी, सुजीता कुमारी, प्रीतम सेन एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
राजेश कुमार सिन्हा ने पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों के बीच में निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। डालसा की ओर से गरीबों को निःशुल्क अधिवक्ता दिये जाने और महिला, बच्चों, एस.टी. एस.सी. एस.सी के सदस्यों एवं जेल में बंदियों को दिये जानेवाले निःशुल्क अधिवक्ता के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम शिक्षा का अधिकार, सड़क दुर्घटना, लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के बारे में जानकारी साझा की। श्री सिन्हा ने दिव्यांगजनों के अधिकार, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों और नशा के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया।
श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि वैसे अनाथ बच्चे जिनका घर नहीं है, जो बेसहारा है और जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, उन्हें डालसा की ओर से सहायता की जाती है। उन्होंने नशा उन्मूलन पर कहा कि युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए।
पीएलवी पुष्पलता देवी ने वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लिए फार्म भरने के बारे में जानकारी दी। सुनीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और जॉब कार्ड के बारे में बताया। सुजीता देवी ने लोक अदालत और सुजिता देवी ने मईंयां सम्मान योजना के बारे में चर्चा की।
पीएलवी प्रीतम सक्सेना ने दहेज प्रथा पर फोकस किया। अंत में पीएलवी द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK