अब कांके जेनरल हॉस्पिटल में भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे ESIC कार्डधारक

झारखंड
Spread the love

  • अनुबंध होने के साथ मुफ्त उपचार का शुभारंभ

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके ब्‍लॉक चौक स्थित कांके जेनरल हॉस्पिटल में भी अब ESIC कार्डधारक मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसे लेकर अस्पताल परिसर में निदेशक डॉ शंभु प्रसाद सिंह की मौजूदगी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के संयुक्त सहयोग से लाभुक मरीजों के मुफ्त उपचार का शुभारंभ किया गया।

डॉ शंभु ने बताया कि यहां नियमों के तहत चिकित्सकों के सहयोग से ESIC कार्डधारक मरीजों को उपचार की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। लाभुक वे होते हैं, जो किसी भी प्राइवेट (निजी) संस्थान में कार्यरत हैं। जिनकी मासिक आय 21,000 या उससे कम है। जिन संस्थानों में कर्मचारियों की संख्या 10 या 10 से अधिक है, ऐसे सभी कर्मचारी ESIC का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना में मिलने वाले फायदे, कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार वालों को पूर्ण चिकित्सा लाभ, मातृत्व लाभ, आश्रित जन लाभ उपलब्ध कराई जाती है। कांके जेनरल हॉस्पिटल अपने निदेशक के मार्गदर्शन में इस जनकल्याणकारी ESIC योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।