
अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बड़ा एलान किया है। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही मुआवजे का एलान किया है। हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हम गहरे दुख के साथ पुष्टि करते हैं कि एयर इंडिया फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रही थी, आज (गुरुवार) एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गई।
हमारे विचार और संवेदनाएं इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। टाटा ग्रुप विमान हादसे में अपनी जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ प्रदान करेगा।
एन चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि इस समय हमारा प्राथमिक ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता पर है। हम घटनास्थल पर इमरजेंसी रिस्पांस टीमों की मदद करने और पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।
जैसे-जैसे ज्यादा जानकारी प्राप्त होती है, हम अपडेट देंगे। एक इमरजेंसी सेंटर सक्रिय किया गया है और परिवारों के लिए एक सपोर्ट टीम भी गठित की गई है, जो जानकारी प्राप्त करने में उनकी सहायता करेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj