
रांची। एम एम के हाई स्कूल, बरियातू, रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा स्वास्थ्य योग के बिना अधूरा है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, ऐसे समय में योग अनिवार्य हो गया है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है।”
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों का सुंदर और अनुशासित प्रस्तुतिकरण किया। योगाभ्यास के ज़रिए सभी को योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजलि रावत ने किया। उन्होंने बच्चों को सही ढंग से आसनों का अभ्यास कराते हुए योग की विधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहा। सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK