रांची। हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसिया सामुदायिक भवन में कौशल जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें 18 से 35 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कौशल जागरूकता एवं रोजगार की जानकारी साझा की गई। झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के संबंध में चर्चा की गई।
छात्र-छात्राओं को कौशल से जुड़कर स्वयं को हुनरमंद बनाने और प्रशिक्षण केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार को प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। सभी ने शपथ ली कि इस अभियान आगे भी जोर-शोर से चलाया जाएगा, ताकि समाज हुनरमंद हो सके। बेरोजगारी दूर हो सके।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सेल डाटा सर्विसेज के सैफ अली (प्लेसमेंट इंचार्ज), मुहम्मद यावर मिर्जा (प्रशिक्षण प्रमुख), जय खलखू (प्रशिक्षक), शोभा कुमारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी मुहम्मद साबिर, मुहम्मद आफताब आलम, उमर खालिद, मुहम्मद मुर्तजा, मुहम्मद बबलू आदि भी शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK