रांची। श्री राधा कृष्ण मंदिर (कृष्णा नगर कॉलोनी) में मां ज्वाला जी ज्योत के स्थापना के प्रथम वार्षिक उत्सव पर 29 जून को श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह राधा कृष्ण मंदिर से निकलकर अशोक सरदाना की गली होते हुए अर्जुन देव मिढ़ा के घर के पास से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए विवेकानंद हॉस्पिटल, बिड़ला मैदान होते हुए देवराज खत्री के घर के पास से होते हुए गुरु कृपा अपार्टमेंट के पास से होते हुए मनोहर लाल जसूजा के घर के पास से होते हुए हरविंदर सिंह बेदी के घर के पास से होते हुए मुकेश बजाज के घर से होकर वापस श्री राधा कृष्ण मंदिर में विसर्जित हुई।
हर गली, चौक और घरों में प्रभात फेरी का स्वागत सत्कार किया गया। हर घरों से मां के नाम की अरदास और मिष्ठान प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच में किया गया। श्री दुर्गा जागरण मंडली के सदस्यों और मां भवानी ज्योत सेवा मंडल के द्वारा भजनों की गंगा बहाई गई। प्रभात फेरी के मंदिर पहुंचने के बाद मां के दरबार में अरदास हुई। उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद एवं चाय का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। शाम 4 बजे से 7 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भक्तों के द्वारा मंदिर परिसर में किया गया। इसके बाद हनुमान जी के दरबार में आरती और अरदास की गई। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
30 जून को भी प्रात 7 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी निकलेगी, जो कृष्णा नगर कॉलोनी विभिन्न गलियों से होते हुए से राधा कृष्ण मंदिर में विसर्जित होगी। 2 जुलाई से प्रातः 7 बजे से श्री दुर्गा सप्तशी का सामूहिक पाठ भक्तों के द्वारा किया जाएगा, 6 जुलाई तक होगा। 7 जुलाई को प्रातः 8 बजे से भजनों का कार्यक्रम मंदिर परिसर में होगा। मां ज्वाला देवी की ज्योत के दर्शन भक्तों के लिए प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होंगे। उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक मां की चौकी का भी आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, मनोहर लाल जसूजा, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, सुनील कटारिया चंदन सिडाना, किशोरी पपनेजा, अंचल किंगर, केसर पपनेजा, हरीश अरोड़ा, मनोज किंगर, हरीश मनूजा, गौरीशंकर मादनपौत्रा, विशाल अरोड़ा, कमल घई, नरेश खत्री, मनीष मुंजाल, गगन अरोरा, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा, जिमी अरोड़ा, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गखड़, पवन मनूजा, देवराज मनूजा, विजय जसूजा, अनिल मुंजाल, मुकेश सिडाना, निखिल घई, विकास घई, गगन अरोड़ा, प्रवीण घई, जगदीश घई, उमंग मनूजा, रोहित तलेजा, पवन पपनेजा, दीपक किंगर, विशाल किंगर, रौनक मिढ़ा का योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त कौशल्या देवी, पूनम तलेजा लाजवंती किंगर,राज देवी मनुजा, शकुंतला देवी मुंजाल, ज्योति अरोड़ा, सिम्मी पपनेजा, नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा, बबीता पपनेजा, अंजना गिरधर, शशि किंगर, पूजा जसूजा, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता कात्याल, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, भावना किंगर, पिंकी तलेजा, चेतना सिडाना, रूबी अरोड़ा, अनु आनंद, हर्षिता जसूजा, कविता मुंजाल, सविता मुंजाल, कामना खत्री, मीनू घई और इनके अलावा समाज के कई लोगों का योगदान मिल रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK