ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालय में रूम टू रीड इंडिया समर कैंप आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। जीपीएस उर्दू ख़िजुरटोली (कांके, रांची) में रूम टू रीड इंडिया समर कैंप विद्यालय और कम्युनिटी में आयोजित किया गया। इस कैंप में बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि विकसित करने, समुदाय और अभिभावकों को बच्चों के पठन-पाठन से जोड़ने एवं बच्चों से अलग-अलग संदर्भ में पेंटिंग भी आयोजित की गई।

समर कैंप में विद्यालय में ड्राइंग एवं पेंटिंग, स्वतंत्र पठन, कहानी पठन इत्यादि गतिविधि कराई गई। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि ‘बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताब पठन की आदत डालना बेहद जरूरी है। छात्र की दोस्ती पुस्तक से हो गई तो छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा। बच्चों को आज के हालत पर ड्राइंग कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिक्षक सुभाष उरांव, शहज़ाद, शमशाद बेगम के सहयोग से रूम टू रीड इंडिया से विजय सिंह, श्‍वेता सिंह ने सफल गतिविधि कराया। छात्रों ने खूब आनंद लेकर पेंटिंग, पठान-पठान, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया।

इसमें सामिया सदफ, सीमा बारला, दीपिका बारला, प्रियंका कुमारी, मंतशा परवीन, आलिया परवीन, फलक परवीन, महिमा कुमारी, यास्मीन, समीदा परवीन, रुकसार परवीन, अब्दुला, मो अरशद, फैज इमाम, रितेश सिंह मुंडा, अंश नायक, मो फहद, अरफात, शहंशाह आलम, शमशेर खान, दानिश अलीम, रोशनी कुमारी आदि छात्र शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK