रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का नामकरण डॉ विशेश्वर प्रसाद केशरी के नाम पर हो

झारखंड
Spread the love

रांची। केशरवानी वैश्य सभा की रांची जिला इकाई ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का नामकरण डॉ विशेश्‍वर प्रसाद केशरी के नाम पर करने की मांग की। पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी, झारखंड प्रदेश केशरवानी सभा के संरक्षक तपेश्वर केशरी, प्रो प्रेमसागर केशरी, पूर्व अध्यक्ष अनिल केशरी ने कहा कि डॉ केशरी झारखंड आंदोलन के बौद्धिक अगवा थे। रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।

डॉ विश्वेश्वर प्रसाद केशरी एक महान झारखंड आंदोलनकारी, साहित्यकार, शिक्षाविद्, इतिहासकार एवं पत्रकार थे। उन्होंने नागपुरी संस्थान (शोध एवं प्रशिक्षण केन्द्र) पिठोरिया,  झारखंडी भाषा प्रेमियों और शोधार्थियों के लिए उनकी अनूठी देन है। संस्थान के प्रमुख कार्यों में शोध विधि, नागपुरी गीत-नृत्य,  विकास और रचनात्मक लेखन का प्रशिक्षण मुख्य हैं।

डॉ. केशरी डॉ. केशरी एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और लेखक थे, जिन्होंने नागपुरी भाषा और साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा बनवाए गए झारखंड विषय समिति के सदस्य रहे। झारखंड अलग राज्य के निर्माण के लिए पूर्व राष्ट्रपति वेंकट रमन और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ सिंह के साथ वार्ता में भी शामिल रहे।

ई मदन केशरी,  उमेश केशरी, पूर्व महामंत्री मनीष केशरी, उमेश कुमार केशरी, महामंत्री रूपेश केशरी, कोषाध्यक्ष रवि कुमार केशरी,  राधेश्याम केशरी, सुमित केशरी, संभू केशरी, संजय चौधरी, सतीश केशरी, अंकित आनंद केशरी, तरूण सभा अध्यक्ष शिवम केशरी, रेखा केशरी,  मनीष कुमार केशरी अंजू केशरी, पूजा केशरी अभिलाषा केशरी, मंजू चौधरी ने भी नामाकरण की मांग की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK