शिक्षकों की प्रोन्नति प्राथमिकता में है शामिल : उपायुक्त

झारखंड
Spread the love

बोकारो। जिले के प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति का विषय प्राथमिकता में रखी गई है। इसे जल्द से जल्द निष्पादित करने की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को  निर्देशित किया गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बोकारो के प्रतिनिधियों से 10 जून को उक्‍त बातें कही।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि कहा कि शिक्षकों को विभिन्न कार्यों को लेकर कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। शिक्षक अध्यापन कार्यों पर केंद्रित रहें। उनकी चिंताओं को अधिकारी स्तर से दूर किया जाएगा।

गौरतलब हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, बोकारो का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मान ज्ञापित किया। उपायुक्त को शिक्षकों की प्रोन्नति की ओर ध्यानाकृष्ट कराया।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, जिला अध्यक्ष राजू साहू, जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्‍हा और सुधीर कुमार वर्मा शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK